रालोद के मजबूत स्तंभ अधिवक्ता व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जानी  का निधन 

 मेरठ ।  राष्ट्रीय लोकदल के मजबूत स्तंभ वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेंद्र जानी  का शनिवार  की शाम को  होप अस्पताल में निधन हो गया।  गत पखवाड़े में ब्रेन स्टॉक हुआ जिसको वजह से उनको मिम्हेन्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहाँ उनका ऑपरेशन के बाद उपचार चल रहा था। राजेन्द्र जानी के निधन पर रालोद में शोक की लहर दौड़ गयी। 

 राजेंद्र जानी सन 1983 में जिला अध्यक्ष(युवा) बनाये गए और 2005-2007 तक राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के जिला अध्यक्ष रहे। तत्पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमेटी में अनेकों पदों पर रहे और राष्ट्रीय लोकदल के मज़बूत स्तम्भ रहे। उनको गत पखवाड़े में ब्रेन स्टॉक हुआ जिसको वजह से उनको मिम्हेन्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहाँ उनका ऑपरेशन के बाद उपचार चल रहा था।राष्ट्रीय लोकदल के लिए बहुत गहरी क्षति है जिसको पूरा नही किया सकता है।

राजेंद्र जानी के निधन पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच), मतलूब गौड़ जिला अध्यक्ष, मुकेश जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव,नरेन्द्र खजूरी,विनय मल्लापुर, आदि तमाम नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts