सदर व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न निर्विरोध चुने गए सुनील दुआ अध्यक्ष व महामंत्री विशाल आनंद सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य 

सदर बाजार में नव निर्वाचित पदाधिकारीयो का फूल माला व पटका पहना कर जोर दार स्वागत 

सभी सदस्यों  हनुमान चौक हनुमान मंदिर में माथा टेका और हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा जय श्रीराम का नारा लगाये

सदर व्यापार मंडल पुर्व की भांति आगे भी व्यापारी भाईयों हित में मजबूती से कार्य करता रहेगा : सुनील दुआ 

मेरठ।  सदर व्यापार मंडल (रजि) के नव निर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य सभी निर्विरोध चुने जाने पर रविवार को  सदर बाजार में नव निर्वाचित पदाधिकारीयो का फूल माला व पटका पहना कर जोर दार स्वागत किया गया। निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सुनील दुआ, उपाध्यक्ष सचिन चोपड़ा, महामंत्री विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, उप मंत्री ऋषभ जैन व प्रबंधक बृजमोहन अग्रवाल (बाला जी मोटर) सहित कार्यकारिणी सदस्यों व जीतू नागपाल ने हनुमान चौक हनुमान मंदिर में माथा टेका और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए सुनील दुआ ने  सभी व्यापारी भाईयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा व्यापार मंडल पुर्व की भांति आगे भी व्यापारी भाईयों हित में मजबूती से कार्य करता रहेगा।



  बता दें बीते  गुरुवार को सदर व्यापार मंडल का चुनाव  संपन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान छ: पदाधिकारी  एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। महामंत्री एवं दो कार्यकारिणी सदस्य ने वापस लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी रवि महेश्वरी ने बताया नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के बाद  घोषणा करते हुए उन्होंने बताया आज सदर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष सुनील दुआ, उपाध्यक्ष सचिन चोपड़ा, महामंत्री विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, उप मंत्री ऋषभ जैन व प्रबंधक बृजमोहन अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए है इनके अलावा  संचित गुप्ता संजय भटरेजा अरुण शर्मा नरेंद्र सिंगल गुरनाम सिंह गुरनाम सिंह दीपक चढ़ा भूपेंद्र जैन रूपेश श्रीवास्तव अतुल गर्ग भूपेंद्र सिंह बक्शी का राजेश खन्ना रजत मेहंदी रता गगनदीप सिंह भाटिया सुनील शेट्टी विकास सेठी संदीप आनंद संजीव ओबेरॉय विवेक ओबेरॉय व करम अली सहित 21कार्यकार्यणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts