कल यानी  22 जनवरी को मेरठ में भाजपा नेता संगीत सोम बांटेंगे लड्‌डू

प्रसाद के डिब्बों पर प्रभु श्रीराम, मोदी, योगी संग भाजपा नेता ने छपवाई अपनी फोटो

मेरठ।अयोध्या में  कल यानी 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर मेरठ में भाजपा नेता संगीत सोम लड्‌डू प्रसाद वितरित करेंगे। सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने 1 लाख परिवारों को ये लड्डू प्रसाद वितरित करने का लक्ष्य रखा है। प्रसाद के लिए बड़ी संख्या में अभी से बूंदी के लड्‌डू तैयार कराए जा रहे हैं। खास बात कि लड्‌डू प्रसाद का वितरण भाजपा नेता की फोटो लगे डिब्बों में होगा।

इस डिब्बे पर भगवान राम संग पीएम मोदी, सीएम योगी की तस्वीर है। साथ ही भाजपा नेता ने अपनी बड़ी फोटो भी प्रसाद के डिब्बों पर छपवाई है। भाजपा नेता की तस्वीर छपे ये प्रसाद के डिब्बे घरों में बांटे जाएंगे।अमूमन प्रसाद में छोटे या मीडियम साइज का लड्‌डू वितरित किया जाता है। लेकिन संगीत सोम ने प्रसाद के लिए किंग साइज लड्‌डू तैयार कराए हैं। लड्डुओं का आकार काफी बड़ा है। एक परिवार एक लड्‌डू दिया जाएगा। इस तरह 1 लाख घरों में ये लड्‌डू बांटे जाने की तैयारी है। लड्‌डूओं को संगीत सोम के घर पर ही बूंदी छांटकर तैयार किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से 16 भटटियों पर सौ टीमें  दिनरात हलवाई लड्‌डू बना रहे हैं।



इस प्रसाद के लिए कारीगर तो लगे हैं खुद संगीत सोम भी भगवा शॉल ओढ़े लड्‌डू बांधते नजर आ रहे हैं। जब भी टाइम मिलता है खुद बैठकर लड्‌डू बनाने लगते हैं। कहते हैं ये तो राम प्रभु का प्रसाद है। जनता को मिलना चाहिए। जनता 500 सालों से इस पल का इंतजार कर रही थी। अब वो शुभदिन आया है। रंगीन बूंदी से ये लड्‌डू बनाए जा रहे हैं।

सपा प्रत्याशी से हारे चुनाव

बता दें कि भाजपा से सरधना सीट पर विधायक रहे संगीत सोम को 2022 के चुनाव में सपा प्रतयाशी अतुल प्रधान ने करारी हार दी थी। अक्सर संगीत सोम अपने बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं। ठाकुर बिरादरी से आते हैं।

भाजपा सांसद के बयान पर किया था पलटवार

मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पिछले दिनों वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाकर मेरठ को उसकी राजधानी बनाने का बयान दिया था तो संगीत सोम ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि वेस्ट यूपी अलग राज्य बना तो ये मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts