शिवानी शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय हाकी अंपायरिंग कैंप के लिए चयन
मेरठ। मेरठ की हाकी अंपायर शिवानी शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हाकी संघ द्वारा क्वालालंपुर मलेशिया में आगामी 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक क्वालालंपुर में आयोजित कैंप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा अन्य देशों से भी अंपायरों का चयन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायरिंग कैंप के लिए चयनित किया गया है।
शिवानी शर्मा पिछले 4 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रही है और प्रतिदिन एन ए एस कॉलेज हॉकी मैदान पर महिला हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। शिवानी शर्मा ने एन ए एस कॉलेज हॉकी मैदान पर ही प्रदीप चिन्योटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व किया है। शिवानी शर्मा के चयन पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा एडवोकेट, राजेन्द्र शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, शिवा भारद्वाज, सुनील शर्मा, प्रभा ठाकुर, मनोज कुमार, जोगेंद्र सिंह, अशोका अकादमी की प्रधानाचार्य पारुल चौधरी, रीमा त्यागी, कुमुद त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर पंकज त्यागी, तजमुल जैदी, संजय शर्मा, भूपेश कुमार, तरुणिका,ज्योति तालियान एंव समस्त खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी हैं।
No comments:
Post a Comment