पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया अंकित गुप्ता का बर्थ डे
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के एक्टर अंकित गुप्ता के स्टारडम में 'बिग बॉस 16' के बाद इजाफा होते देखने को मिला। इस शो में जहां फैंस ने उनके पेशंस की तारीफ की, तो दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी केमेस्ट्री भी पसंद की गई।
अंकित और प्रियंका पहले से एक दूसरे को जानते थे, मगर उनकी नजदीकियां शो में आने के बाद से बढ़ीं। आज अंकित गुप्ता का जन्मदिन है। उनके स्पेशल डे को प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी सेंशुअस और स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
अंकित गुप्ता के कई चाहने वाले हैं। 6 नवंबर को वह अपना 35वां बर्थ डे मनाया। 'उडारियां' एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी के साथ देखना पसंद करते हैं। वहीं, अंकित भी अपने चाहने वालों को निराश किए बिना प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। अब फैंस को इस जोड़ी की ऐसी तस्वीर देखने को मिली है, जिससे सोशल मीडिया पर हॉटनेस का पारा बढ़ गया है।
पूल में प्रियंका ने दिया अंकित संग पोज
अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थ डे स्पेशल तरीके से मनाने के लिए प्रियंका ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने पूल में बास्केट में कुछ फ्लावर्स सामने रखते हुए अंकित संग पोज दिया। इस दौरान जहां अंकित शॉर्ट्स में थे, तो प्रियंका ने ग्रीन कलर की बिकनी पहनी थी। हॉटनेस से भरपूर इस फोटो को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं।
No comments:
Post a Comment