व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -पं आशु शर्मा

प्रहलाद नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

 मेरठ । रविवार को  प्रहलाद नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उ प्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं आशु शर्मा शामिल हुए कार्यक्रम में प्रहलाद नगर क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए, 21 पदाधिकारियों की कमेटी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनमोहन भल्ला, महामंत्री पद पर भावेश मेहता उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मयंक मखीजा, कोषाध्यक्ष कुशल भाटिया,को जिम्मेदारी दी गई तथा व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।नगर निगम के द्वारा अगर 15 दिनों में भूमिया पुल से हापुड़ अड्डा चौराहा तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी सरताज गाजी, विजय राठी, पीयूष वशिष्ठ, विजय ओबरॉय, हाजी शारिक,सोनू शर्मा, संजय शर्मा, श्याम परूथी ,मंसूर भाई, जुबैर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts