आम आदमी कार्यकर्ता ने दिल्ली में किया प्रदर्शन 

मेरठ। आम आदमी पार्टी मेरठ के  जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी के नेतृत्व में मेरठ जिले के तमाम पदाधिकारियों ने दिल्ली आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र होकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। 

             जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपने नेता  सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है अपने नेता के लिए लगातार हम संघर्ष जारी रखेंगे।जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि सरकार अपना इंतकाम जारी रखें।हम अपना इंकलाब जारी रखेंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी,  जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला सचिव हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, Sc -St जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष इस्माइल त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग कैप्टन कपिल शर्मा, माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, आमिर, अमजद, अजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts