परिवार सहित कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता


मेरठ।
परतापुर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले स्पोर्ट्स फैक्टरी की महिला कर्मचारी को अगवाकर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता परिवार सहित कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला ने फैक्टरी के दो सुपरवाइजरों पर आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि लगभग एक महीने पहले दो सुपरवाइजरों ने उसे रास्ते से अगवा करके दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

पीड़िता कई बार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर लगा चुकी है। वह इस केस की जांच किसी अन्य सीओ को सौंपे जाने की मांग भी कर चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब उसने कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया था। पीड़िता अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंची और भूख हड़ताल पर बैठ गई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने तक कलेक्ट्रेट में ही डटे रहने की चेतावनी दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts