नौ साल के बाद भारत को हॉकी में मिला स्वर्ण पदक

 फाइनल मुकाबले में जापान को  5-1 से हराया

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया

 हांगझोऊ,एजेंसी । शुक्रवार को  हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।

वहीं, 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) स्वर्ण जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार स्वर्ण जीता है।भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने शुरूआत से आक्रमक रूख अपनाया । जिसका फायदा भारत को मिली। भारत ने 1-0 की लीड बना ली। जिसे मैच समाप्त होने तक बनाए रखा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts