सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक
मेरठ। विकास भवन सभागार में सीडीओ नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन आदि चेक करते हुए उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय कि किसी भी स्कूल वाहन में मानक से अधिक बच्चे न बैठें। उन्होंने संबंधित अधिकारी से स्कूल के सामने पुलिस कर्मियों की तैनाती करने तथा प्रतिदिन ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment