किसान जागृति दिवस के रूप् में मनायी गयी बाबा टिकैट की जयंती
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ द्वारा गन्ना भवन मेरठ पर किसान मसीह चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत जी की जयन्ती किसान जागृति दिवस के रूप मे मनाई गई।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भाकियू संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयन्ती के अवसर पर गन्ना भवन परिसर में यज्ञ किया गया जिसमे सैकड़ो किसानों के साथ उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी सहित तमाम मिल प्रबंधकों द्वारा आहुति दी गई। यज्ञ के उपरांत गन्ना भवन पर पंचायत का आयोजन हुआ जिसमे किसानों की तमाम समस्याओ को उठाया गया।
पंचायत में शामिल हुए एसीएम सिविल लाइन, पुलिस उपाधीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता, विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी व सभी मिलो के प्रबंधकों के साथ किसान मुद्दो पर हुई वार्ता पर कुछ समस्याओ का समाधान तत्काल हुआ व 10 दिन का गन्ना भुगतान किनोनी मिल ने तत्काल किया और मिल चलने से पहले 70% भुगतान करने का आश्वाशन दिया, इसके अलावा सभी समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। बाबा टिकैत जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में पंचायत में किसानों द्वारा रखी गई प्रमुख मांग को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी द्वारा अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमे मेरठ महानगर के एक चौक (चौराहे) का नाम किसान मसीह चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत जी के नाम पर "बाबा टिकैत चौक" रखने का प्रस्ताव दिया ।
गन्ना भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजयपाल घोपला, सतबीर जंगेठी, हर्ष चाहल, सनी प्रधान, नरेश मवाना, सुशील कुमार पटेल, रामबोस दबतुआ, इन्द्रपाल मलिक, बिनेश प्रधान, बबलू सिसौला, देशपाल हुड्डा, बबलू तालियान, मोनू टिकरी, सुरेन्द्र ढधला, मेजर चिंदोडी, विक्रांत सांगवान, राजा, बिट्टू जंगेठी, आदि शामिल रहे ।
वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन द्वारा ग्राम जंगेठी में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी जयन्ती धूमधाम से मनाई गई ।
बाबा टिकैत की जयन्ती किसान जागृति दिवस के रूप में बनाते हुए किसानों ने यज्ञ भी किया और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी को याद किया, ग्राम प्रधान नीटू ने कहा कि किसानों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा प्रदेशमंत्री राजकुमार करनावल ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत सरकार के सामने देश- प्रदेश के किसानों कि आवाज उठाते रहे थे, वो किसानों को संघर्ष करना सिखा गये, आंदोलन के दौरान उनके हुकके की गुड़गुड़ाहट देश-विदेश में गूंजती रहती थी।
लोकेश सिवाच ने बाबा टिकैत की जयन्ती पर प्रदेश सरकार से रैपिड रेल के एक स्टेशन का नाम बाबा टिकैत के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया, इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री व रेल मंत्रालय को निकट भविष्य में भेजा जाएगा।
महकार सिंह दौराला ने कहा कि कोई भी किसानों का आंदोलन रहा हो उसमें बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की मुख्य भूमिका होती थी और वह सदैव किसानों के लिए संघर्ष करते थे, वह किसानों को एकत्रित संगठित कर किसानों के लिए लड़ाई लड़ते थे।
प्रशांत सकौती, मास्टर सुभाष चंद्र, युवा मंडल उपाध्यक्ष लोकेश सिवाच, अब्दुल गांधी लावड, मास्टर जगशोरन, धीर सिंह नगला, गजेंद्र दबतुआ, विनीत सांगवान, सुभाष मलिक, मोनू सिह, डॉ विकास वलीदपुर, कैलाश चपराना, आदि शामिल रहे ।


No comments:
Post a Comment