पति द्वारा अप्राकृतिक संबध बनाने का विरोध करने पर पत्नि को जान से मारने का प्रयास 


मेरठ।
  थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में  पति द्वारा पत्नी के साथ अप्राकृतिक सबंध बनाने का विरोध करना उसकी पत्नी को उस समय महंगा पड गया जब पति ने बाल्टी के पानी में उसके मुंह को पानी में डूबा कर जान से मारने का प्रयास किया। पीडित महिला ने सोमवार को कप्तान के दरबार में न्याय की गुहार लगायी है। 

विवाहिता ने बताया कि परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी करीब चार माह पहले समर गार्डन निवासी एक युवक से की थी। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ जबरन है प्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विवाहिता ने पति का विरोध किया तो आरोपी पति ने उसका मुंह पानी में डुबो दिया और जान से करने का प्रयास किया।विवाहिता ने घटना के बारे में जानकारी अपने ससुराल पक्ष के लोगों को दी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर कम दहेज लाने का आरोप लगाते हुए अन्य लोगों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना डाला। जिसके बाद पुलिस थाने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने पीड़िता को मामले में जांचकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts