हमास का दावा, 'इजरायल ने गाजा में अस्पताल पर किया एयरस्ट्राइक, 810  लोगों की गई जान

 नयी दिल्ली,एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति के इजराइल आने से पहले मंगलवार की रात को  हमास ने दावा किया है।  इजरायल ने गाजा में अस्पताल पर किया एयरस्ट्राइक की है। जिसमें अस्पताल में 810 लोगों की जान चली गयी है। इजराइल ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है। अगर इस बात की पुष्टि होती है। यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार का उल्लघंन है।   

हमास और इजरायल के बीच जंग  के 11वें दिन  हमास ने बड़ा दावा किया है. मंगलवार (17 अक्टूबर) को रात के करीब साढ़े 10 बजे हमास ने कहा कि इजरायल ने गाजा पट्टी के अस्पताल अल अहली पर एयरस्ट्राइक किया। इस हमले में 810 लोगों की मौत हो गयी है। पहले पांच सौ लोगों के मरने की सूचना प्रसारित की गयी। इसके बाद यह आंकडा तेजी से बढ गया। न्यूज़ एजेंसी एपी के मुताबिक, अगर इस हमले की पुष्टि हो जाती है, तो यह 2008 के बाद सबसे घातक इजरायली हवाई हमला होगा। एपी के मुताबिक, अल अहली अस्पताल की तस्वीरों में अस्पताल के हॉल में आग लगी हुई, शीशे टूटे हुए और क्षत विक्षत शरीर दिखाई दिए है। 

सैकड़ों मौत के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि गाजा के कई अस्पताल लोगों के लिए शेल्टर बने हुए हैं। इससे पहले इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में विस्थापन देखा गया।इस बीच इजरायली शहर तेल अवीव और अश्कलोन में साइरन की आवाजें सुनी गई। हमास ने इनपर रॉकेट दागे हैं।गाजा पट्टी से चलने वाले चरमपंथी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर घातक हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जंग शुरू हो गई थी। दोनों तरफ से मिलाकर अब तक इस जंग में 4700 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।  वही फिलीस्तीनी में तीन के शौक का एंलान किया गया है। 

लेबनानी सीमा से उत्तरी इजरायल में हो रहे छिटपुट हमले

जंग लगातार तेज होती जा रही है. लेबनानी सीमा से चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह का हमास को साथ मिल रहा है। हिजबुल्लाह की ओर से भी इजरायल की सीमा पर छिटपिट हमले किए जा रहे हैं, जिनका इजरायली सेना जवाब दे रही है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts