लोकप्रिय आईवीएफ केंद्र की पांचवीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल के आईवीएफ केंद्र के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डाॅ. रोहित रविन्द्र व लोकप्रिय आईवीएफ केंद्र की इंचार्ज डाॅ. ईशा खनूजा ने किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने आईवीएफ केंद्र के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय अस्पताल विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा के साथ सेवा भाव से कार्य कर रहा है।
लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रविन्द्र ने कहा कि हज़ारों दम्पती को सन्तान का सुख देने वाले लोकप्रिय आईवीएफ केंद्र मेरठ की धरती से देशभर के लोगो के जीवन में खुशियों के रंग भर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय अस्पताल में आईवीएफ तकनीक द्वारा निसंतान दम्पती को सन्तान का सुख प्रदान किया जा रहा है।
आईवीएफ केंद्र की इंचार्ज डाॅ.ईशा खनूजा में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय अस्पताल में विश्व की आधुनिक तकनीक के सहयोग से दम्पतियों को सन्तान का सुख दिया जा रहा है।
समारोह में मेरठ वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। जिनमें प्रमुखता से डाॅ. सुनिता सूरी, डाॅ. कंचन मलिक, डाॅ. कविता भाटिया, डाॅ. मीनल गर्ग, डाॅ. आरूषि सिंह,डाॅ. अचर्ना गोयल, डाॅ. नीरा सेठ, डाॅ. सारिका अग्रवाल, डाॅ. भारती जिन्दल, डाॅ. कनिका सिंह एवं डाॅ. अभिषेक राठी आदि को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया।
समारोह का संचालन प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. परमजीत रावत ने किया। समारोह में नितिन भाटी, मौ. रिहान, ऋषि कुमार, सचिन, आयुष आदि का योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment