फिटनेस के लिए मॉर्निंग वॉक सबसे अच्छा साधन
- रुचिका अग्रवाल
फिटनेस आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वैसे ये समझाने की बात नहीं, अब तो आप भी मानते ही होंगे। लेकिन अब जो परिस्थिति है वो थोड़ी और पेचीदा है। हालात कुछ ऐसे हैं कि इंसान समझ ही नहीं पा रहा हैं कि खुद को फिट कैसे रखें। जो लोग समर्थ हैं वो तो घर में जिम बना सकते हैं। युवा योगा या अन्य एक्सरसाइज़ करके अपना काम चला सकते हैं। लेकिन यदि मॉर्निंग वॉक करके आप ज़्यादा फुर्तीला महसूस करते हैं तो फिर क्या किया जाये। खासकर जो लोग घूमना ज़्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि वॉक सबसे अच्छा माध्यम होती है फिटनेस के लिए। अब प्रश्न ये है कि करें तो क्या करें? घूमने जाइये पर पूरी तैयारी से। जैसे आप सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखिये। हाइजीन मैंटेन कीजिये। साथ ही आप किस ऐज ग्रुप के हैं इसका भी ध्यान रखिये।
मॉर्निंग वॉक तरोताज़ा कर देती है आपको
ये बात तो बिलकुल सही है कि मॉर्निंग वॉक आपको दिन-भर फ्रेश रखती है। खासकर जिन लोगों को इसकी आदत होती है वो इसके बिना रह नहीं सकते हैं। अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जो संभावित खतरे से भरा हुआ है तो आपका मॉर्निंग वॉक न करना ही उचित है। इस परिस्थिति में आप घर की छत पर घूम लें या अंदर कमरे में टहल लें।
बिना प्रोटेक्शन मॉर्निंग वॉक पर न जाएं
आप इतने भी बेफिक्र मत हो जाइएगा। किसी प्रोटेक्शन के मॉर्निंग वॉक पर जाना आपके लिए खतरा बन सकता है। विशेषरूप से आपको कोई गंभीर बीमारी हो तो ऐसे में थोड़ी अनदेखी भी न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी बीमार कर सकती है।
हाइजीन को बनायें अपना दोस्त
घूमने जाते समय भी हाइजीन का ध्यान रखें। खासकर हैंड हाइजीन का। आप चाहें तो घूमते समय भी ग्लव्ज़ पहन सकते हैं। घर आकर अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साबुन से साफ़ करें। हैंड हाइजीन के अलावा आपको मास्क का प्रयोग चाहिए। इसके अलावा कोशिश करें कि जल्दी घूमने चले जाये। ज़्यादा भीड़ बढ़ने पर घूमना सही नहीं होगा।
No comments:
Post a Comment