मेरठ में भाजपा को मिले नये जिला व महानगर अध्यक्ष 

शिवकुमार राणा को जिले, सुरेश जैन रितुराज को मिली महानगर की जिम्मेदारी

मेरठ।  लंबे समय से चल रहे जिला व महानगर अध्यक्ष का  इंतजार  भाजपा ने शुक्रवार को खत्म कर दिया  मेरठ में भाजपा ने शिवकुमार राणा को जिलाध्यक्ष और सुरेश जैन रितुराज को मेरठ महानगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही पूरे पश्चिम क्षेत्र के अन्य जिलों के महानगर अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

 भाजपा ने दोबारा दोनों पूर्व अध्यक्षों पर दांव खेला है। पार्टी ने पूरी तरह जातीय समीकरणों को साधते हुए दोनों पूर्व अध्यक्षों पर भरोसा जताया है। शिवकुमार राणा पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसी तरह उपन्यासकार, लेखक सुरेश जैन रितुराज भी पूर्व में महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने दोबारा उन्हें महानगर पद की कमान सौंपी है। दोनों ही अध्यक्षों के पूर्व अनुभवों का भाजपा लाभ लेना चाहती है। दोनों ही लोगों ने अपने कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन किया। दोबारा पार्टी ने भरोसा जताया।

बनिया, ठाकुर चेहरे से साधा जातीय समीकरण

भाजपा ने एक ठाकुर और एक बनिया को अध्यक्ष पद की कमान देकर जातीय समीकरणों को बेहतरी से साधने का प्रयास किया है। शिवकुमार राणा को भाजपा मेरठ जिलाध्यक्ष पद की कमान दी है। शिवकुमार राणा वेस्ट यूपी में ठाकुर चेहरा हैं, उन्हें बनाकर ठाकुरों को साधा है। वहीं मेरठ महानगर में अध्यक्ष का पद बनियों के लिए माना जाता है। यहां पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे सुरेश जैन रितुराज जैन पर एक बार फिर से पार्टी ने भरोसा जताकर उन्हें अवसर दिया है। वेस्ट यूपी के सभी जिलों को साधने में पार्टी ने पूरी तरह जातीय समीकरणों को केंद्र में रखा है।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts