भाजपा सरकार का किसानों से हर वादा झूठा - नरेश उत्तम पटेल

 बोले-घोसी उपचुनाव लोकसभा की सेमीफाइनल पिक्चर

मेरठ।  सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि भाजपा की दोनों सत्र की सरकारें विफल हैं। गन्ना किसानों को पूरा भुगतान, उनकी खुशहाली का जो आइना सरकार दिखा रही है वो झूठी तस्वीर है। कहा कि भाजपा को जनता नकारने वाली है, यह जनता ने तय कर लिया है।

भाजपा रोजगार, किसानों से लूट पर बात नहीं करती है, इसलिए जुमलेबाजी करती रहती है। उन्होंने स्वामीनाथन के आधार पर किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य तय होना चाहिए। भाजपा को जनता नकारने वाली है, यह जनता ने तय कर लिया है।
 पत्रकारों से बात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसानों पर सरकार का जरा भी ध्यान नहीं है। सरकार किसान को खुशहाल देखना चाहती है तो गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल करे। भाजपा की दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। दोनों सरकारों ने किसान के लिए आज तक कुछ नहीं किया।
कहा कि जी−20का आयोजन जिस तामझाम के साथ किया गया है और जो बड़े वादे किए गए हैं इसका धरातल से कोई लेना देना नहीं है। जैसे भाजपा की सरकार हवाई दावे कर रही है उसी तरह से इसका भी हश्र होने वाला है। गन्ना किसानों के 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के अनर्गल बयानों पर उन्होंने कहा कि यह स्वामी प्रसाद का निजी बयान है। इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। रालोद के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहले से तय है कि रालोद सपा मिलकर लड़ेंगे क्योंकि दोनों की विचारधारा एक है।
कहा कि घोसी उपचुनाव में जनता ने भाजपा को सच्चाई बता दी है। घोसी उपचुनाव लोकसभा का सेमिफाइनल है। जिस तरह से भाजपा की बुरी तरह से हार हुई है। उसी तरह से लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जनता नकार देगी। यह लोकसभा का चुनाव जनता बनाम भारतीय जनता पार्टी होगा, इसलिए प्रदेश की 80 सीटों में से जीरो हटा दीजिए भाजपा को सिर्फ 8 सीट मिलेंगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, महासचिव मनोज चपराना, डॉ. शालिनी राकेश, परविंदर सिंह ईशु, सम्राट मलिक, कय्ययूम, चांद सैफी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts