जी 20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

महिला सशक्त होती है तो दुनिया सशक्त होती हैः पीएम मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)।
जी-20 भारतीय अध्यक्षता के तहत महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है।
उन्होंने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में प्रगति कर रहा है। महिलाओं के साथ, दुनिया समृद्ध होती है। 46 फीसदी निर्वाचित अधिकारी महिलाएं हैं। भारत में 80 फीसदी से अधिक नर्स और दाइयां महिलाएं हैं। आगे कहा कि गांधी जी का चरखा भी एक महिला जिनका नाम गंगा बेन है, उनको ही मिला था। जब महिला सशक्त होती हैं तो दुनिया सशक्त होती है। आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है।
आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है, उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाजें सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आज पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts