बाले राम में मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सी.सै. स्कूल, शास्त्री नगर, में हरियाली तीज पर मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता सीनियर में सम्पन्न हुई | प्रतियोगिता में बालिका विंग से 200 छात्राओ व बालक विंग से 100 छात्रों ने भाग लिया | प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक दूसरे के हाथो व प्रबन्ध समिति की महिलाओ के हाथो पर मेहँदी रचायी | मेहँदी में छात्र/छात्राओ ने विभिन्न कलाकृतियों से मेहँदी रचाई | निर्णायक मंडल में तृप्ति रस्तौगी, दिनेश धीमान रहे | प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ पायल गर्ग रही | प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की बालिका विंग प्रमुख कविता बंसल एवं बालिका शिक्षा समिति की बहनों का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर राजकुमार त्यागी, सोनिया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे |


No comments:
Post a Comment