सम्राट मुंशी प्रेमचंद स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इण्टर कॉलेज, एल-ब्लॉक, शास्त्री नगर, में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संस्था के द्वारा हिंदी साहित्य के महान कथाकार और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रान्तीय अध्यक्ष आनन्द जौहरी, अशोक कुमार सक्सेना एवं प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया | मंच का संचालन विद्यालय प्रवक्ता अनुपम निधि ने किया | इस अवसर पर आयोजित मुशी प्रेमचंद जयंती प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान कु. हुसना ने द्वितीय स्थान कु जेवा ने एवं तृतीय स्थान कु बुशरा ने प्राप्त किया | कक्षा 9 से 12 में प्रथम स्थान कु सुहाना ने द्वितीय स्थान कु आदीबा ने एवं तृतीय स्थान कु अनम व कु सना ने प्राप्त किया |
आनन्द जौहरी एवं विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने इन सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया | आनन्द जौहरी ने छात्राओं को बताया प्रेमचंद ने जीवन पर्यन्त तक हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। हिंदी साहित्य के विकास में मुंशी प्रेमचंद का विशेष योगदान है। इनके जीवन से हमे कई प्रकार की सीख मिलती है। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने छात्राओं से कहा कहानी और उपन्यास विधा में मुंशी प्रेमचंद के समान कोई दूसरा लेखक नहीं था। हीरा मोती, गबन गोदान, और ईदगाह जैसी कई सारी मशहूर कहानियां इन्होंने लिखी थी। हम सभी को मुंशी प्रेमचंद का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने आये अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद किया | इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अनुपम निधि, सुषमा बिन्द, कनक शर्मा आदि उपस्थित रहीं |


No comments:
Post a Comment