वेदांत अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
नवजात के उपचार बरती गयी लापरवाही , जांच में मिली कमियां
मेरठ। अस्पताल में भर्ती नवजात के उपचार में बरती गयी लापरवाही के मामले में चिकित्सा अधिकारी ने वेंदात हॉस्पिटल का लाइसेंस निलबिंत कर दिया है। जांच होने तक अस्पताल का लाइंसेस निलबिंत रहेगा। तब तक अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन ने बताया उनके पास एक शिकायत आयी थी। जिसमें अस्पताल में भर्ती नवजात के उपचार में चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरती गयी है। जिस पर उन्होंने चार सदस्य टीम को गठन किया । टीम ने जब वहां के आईसीयू की जांच की तो उसमें कमियां पायी गयी। नवजात वहां से निकाल कर मेडिकल कालेज के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। उन्होने बताया जांच पूरी होने तक अस्पताल का लाइसेंस निलबिंत रहेगा। इस दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं कराया जाएगा। अगर मरीज को भर्ती करने की शिकायत मिलती है। उसके खिलाफ कठौर एक्शन लिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment