कम आयुष्मान कार्ड  बनने  पर सीडीओ ने  जताई नाराजगी 

 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन 

 मेरठ। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी । जिसमें राज्य स्तर  को प्रेक्षित होने वाली पीआईपी के संबध पर विस्तार से समीक्षा की गयी। 

 मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने आर के एस -रोगी कल्याण समिति के कम उपलब्धि वाले ब्लॉकों से निर्देशित किया कि तत्काल इसमें सुधार लाया जाए। आयुष्मान योजना के अंतर्गत बनने वाले आयुष्मान कार्ड के सबंध में कम प्रगति वाले ब्लॉकों केा तत्काल कार्य में प्रगति  लाने के निर्देश दिए गये । उन्होंने इसमें लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी। हेल्थ वैलनेस सेंटर की क्रियाशीलता ,दवाइयां एवं बिजली पानी की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की गयी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र , डबल्यू एचओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

  बैठक में प्रमुख रूप से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षका, जिला महिला चिकित्सालय डा ज्योत्सना ,मुख्य चिकित्साधिकारी डा अखिलेश मोहन, संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल डा अशोक तालियान, एनएचएम नोडल जावेद हुसैन, आदि मौजूद रहे 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts