-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी की सुपुत्री वान्या त्यागी (परी) ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलाई पर बांधी तिरंगे वाली राखी

-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी की सुपुत्री वान्या त्यागी (परी) ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलाई पर बांधी तिरंगे वाली राखी

 -राष्ट्रपति भवन के विशेष निमंत्रण पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के द आर्यन स्कूल की वान्या त्यागी समेत पांच छात्राओं ने रक्षाबंधन पर महामहिम राष्ट्रपति से भेंट

-वान्या त्यागी ने महामहिम राष्ट्रपति को जब महिला सशक्तिकरण की देश की सबसे बड़ी एंबेसडर बताया, तो राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने भी सभी बच्चों को "अपने से भी बड़ा बनने" का दिया आशीर्वाद

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के प्रतिकूलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ राजीव त्यागी की छोटी सुपुत्री वान्या त्यागी (परी) ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पर अपनी चार साथी छात्राओ के साथ महा महिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हस्तनिर्मित तिरंगे वाली राखी बांधकर शानदार तरीके से इस ऐतिहासिक पर्व को सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिक्षकों के सहयोग से चंद्रयान-3 एवं महामहिम का हस्तनिर्मित स्क्रैच भी उनको भेंट किया। जब वान्या ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को महिला सशक्तिकरण की देश की सबसे बड़ी एंबेसडर बताते हुए उनके जैसा बनने की इच्छा जाहिर की महामहिम ने भी बच्चों के इस सवाल पर उन्हें दुलारते हुए उनको अपने से भी अच्छा बनने का आशीर्वाद दिया।


राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आयोजित इस ऐतिहासिक रक्षाबंधन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति भवन के बुलावे पर स्कूल की पांच सदस्य छात्राओं के समूह के साथ वह निश्चित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां बच्चों ने स्वनिर्मित राखियां  महामहिम की कलाई पर बांधी ,इसके साथ ही चंद्रयान-3 एवं महामहिम का स्वनिर्मित स्क्रैच भी उनको भेंट किया। जब बच्चों ने उनसे उनके जैसा बनने की इच्छा जाहिर की, तो महा महिम ने बच्चों को गले लगाकर दुलारते हुए उन्हें अपने से भी अच्छा बनने का आशीर्वाद देते हुए किताबें, पेन, चॉकलेट, एवं राष्ट्रपति भवन का खादी का थैला भेंट किया।

बताते चलें कि कक्षा 8 की छात्रा वान्या त्यागी नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी की छोटी सुपुत्री हैं। डॉक्टर त्यागी की बड़ी बेटी कशिश त्यागी भी बेहद होनहार छात्रा हैं, एवं पिछले वर्ष उन्होंने सी यू ई टी राष्ट्रीय परीक्षा में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अब दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष हिंदू कॉलेज से ह्यूमैनिटीज ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बेटी भी अपनी बड़ी बहन से प्रेरित होकर आगे बढ़ रही हैं।

"रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर महामहिम राष्ट्रपति से हुई इस ऐतिहासिक भेंट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डॉ सुधीर गिरि ने वान्या एवं उसकी सहपाठियों को उपहार भेंट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति को राखी बांधने एवं उनको उनका स्वनिर्मित चित्र एवं चंद्रयान-3 का स्क्रैच भेंट करने वाली छात्राओं में वान्या त्यागी, अक्षी, मानसी सिंह, गुनिका सिंह, सिद्धि वर्मा छात्राएं शामिल रही। इन बच्चों को बधाई देने वालों में वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गिरी के प्रधान सलाहकार डॉ वी पी एस अरोड़ा,सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पांडे, मेरठ परिसर निर्देशक डॉ प्रताप सिंह, एसएस बघेल, अरुण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts