ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली नेशनल शूटर विवादों में घिरी 

 पति व ससुर ने कप्तान के सामने साक्ष्य रख अपने को बताया बेकसूर , निष्पक्ष जांच की मांग की 

मेरठ। एक दिन पहले भावनपुर निवासी अपने इंस्पेक्टर ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली नेशनल शूटर बीएसएफ कांस्टेबल अब खुद अवैध संबंधों के आरोपों में घिर गई है। शुक्रवार  को  एसएसपी से मिलने पहुंचे महिला के पति और ससुर ने खुद को बेकसूर बताते हुए एसएसपी के सामने कई साक्ष्य रखे।

स्याल गांव के रहने वाले ओवेश खान ने बताया कि उसकी शादी बहसुमा क्षेत्र की रहने वाली नेशनल शूटर बीएसएफ कांस्टेबल से हुई थी। ओवेश का आरोप है कि उसकी बीवी के निकाह से पहले ही अपने साथ पढ़ने वाले एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी यह नाजायज संबंध जारी रहे। जिसका विरोध करने पर महिला ओवेश और उसके इंस्पेक्टर पिता को झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देती थी। धमकियों से तंग आकर आखिरकार ओवेश ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की पिटीशन दायर कर दी। इसके बाद अपने भाई के साथ घर पहुंची महिला ने ससुराल के ताले तोड़कर जमकर उत्पात मचाया। वहीं, ससुर और उनके भाई पर खुद के साथ रेप का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी। रेप के आरोपों में घिरे इंस्पेक्टर ने खुद को बेकसूर बताते हुए एसएसपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं‌।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts