सुभारती अंतर विद्यालय बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा विभाग ने सुभारती अंतर विद्यालय बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता  का आयोजन किया। निशा सैनी ने उदघाटन सत्र में कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में निपुणता आती है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य कर विद्यार्थियों को दक्ष बनाकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ रहा है।

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने प्रतियोगिता के उद्देश्य से सभी को परिचित कराया और खेल में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों से आयें विद्यार्थियों एवं कोच का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ केपीजीएम इंटर स्कूल, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर स्कूल, केएल इंटर स्कूल, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, बीआईटी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल आदि विभिन्न स्कूल प्रतिभाग कर रहे है।
प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अनुज राज और शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षक डॉ मंजू अधिकारी, सोनिया राणा, दुर्गेश, निखिल, कपिल, एवं स्कॉलर भारतेंदु, अंकित, अनु राठी एवं शिवानी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस टूर्नामेंट के इंचार्ज डॉ अतुल तिवारी, वॉलीबॉल के आयोजक डॉ प्रवीण कुमार एवं बास्केटबॉल के आयोजन डॉ दीपक राघव की दिशा निर्देशन में ये प्रतियोगिता आयोजित की गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts