गदर -2 देखने आये दवा व्यापारी की दिल का दौरा पडने से मौत
मॉल में एंट्री करते ही जमीन पर गिरा दवा व्यापारी
लखीमपुर-खीरी। रविवार को लखीमपुर खीरी के फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए दवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महेवागंज चौकी क्षेत्र का दवा व्यापारी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी (35) दवा कारोबारी के रूप में हुई है। अक्षत की रजत मेडिकल स्टोर के नाम से महेवागंज चौकी क्षेत्र पर दुकान है। शनिवार को अक्षत गदर-2 फिल्म का नाइट शो देखने फन मॉल गया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अक्षत ने 7 बजकर 45 मिनट में मॉल में एंट्री की। इसके चंद सेकेंड बाद ही वह गिर गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।वहीं मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने आनन-फानन में यह जानकारी मॉल प्रबंधन को दी। इसके बाद युवक को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले का वीडियो रविवार को सामने आया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।अक्षत की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी मौके पर पहुंची। वहीं घर-परिवार में मातम फैल गया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment