आरएसएस कार्यालय पर हमला कार सवार 2 युवकों ने कार्यकर्ताओं पर तानी पिस्टल
जमकर पीटा फिर धमकी देकर भागे
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के एल ब्लॉक स्थित आरएसएस कार्यालय पर कार सवार 2 युवकों ने हमला कर दिया। कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से मारपीट की। इतना ही नहीं, उन पर पिस्टल तान दी। साथ ही दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया।हमलावरों के नाम वैभव और आकाश हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि पिस्तौल लाइसेंसी है। पुलिस ने कार समेत पिस्तौल कब्जे में ले ली है।दोनों युवक शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
शास्त्री नगर एल ब्लॉक में संघ का कार्यालय है। शनिवार देर रात 1:30 बजे क्रेटा कार से आकाश सिरोही और वैभव सिरोही निवासी एलब्लाक वहां पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए कार्यालय के गेट पर लात मार कर उसे तोड़ने का प्रयास किया। एल ब्लॉक स्थित संघ कार्यालय में स्वयंसेवक ऋतिक, सत्यम व हिमांशु सोए हुए थे। शोर सुनकर स्वयंसेवक ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई।बाद में दोनों हमलावर दीवार फांदकर संघ कार्यालय में घुसे और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने पिस्टल निकाल कर ऋतिक के सीने से सटा दी और गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने मेडिकल थाना पुलिस को फोन से सूचना दे दी।घटना की जानकारी मिलते है काफी संख्या में संघ से जुड़े लोग सुबह ही शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर जुट गए और पूरे मामले की जानकारी ली। लोहिया नगर के नगर कार्यवाहक नीरज कुमार की ओर से थाना मेडिकल पर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
र


No comments:
Post a Comment