भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने  रचा इतिहास 

पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियन बने 

 पाक खिलाडी  अरशद नदीम को बुलाकर जीता दिल

 बुडापेस्ट,एजेंसी।बीती रात हंगरी के बुडापेस्ट में  भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। 2022 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले इस खिलाड़ी ने अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सोना जीत लिया है। उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को पछाड़कर चैंपियन बने।वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। 

 नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

नीरज ने मैच के बाद अपने खास अंदाज से फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। उन्होंने मैच की कड़वाहट को भुलाकर फोटो के लिए अरशद के लिए बुलाया। उनसे हाथ मिलाया और गले लगाया। इसके बाद पोडियम पर साथ खड़े हुए। इस दौरान चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच भी वहां मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts