हस्तिनापुर में फिर से बाढ का खतरा मडंराया 

टिहरी डैम से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी 

 मेरठ। पहले से बाढ से जुझ रहे हिस्तनाुपर पर एक बार फिर से बाढ का खतरा मंडरा गया है। हरिद्वार भीमगोड़ा गैरों से छोड़े गये पानी से एक  बार प्रशासन की नीद उडा कर रख दी है। संभवत छोडा गया पानी सोमवार दोपहर तक हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंचेगा, जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही हालातों से निपटने की सभी तैयारी की जा रही हैं। लोगों को समय से सुरक्षित स्थान पर जाने की भी अपील की जा रही है। गंगा में छोड़े गए इस पानी से खादर क्षेत्र के हालात और भी नाजुक होंगे।

टिहरी डैम से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है।हस्तिनापुर में खादर क्षेत्रों में बाढ़ से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। वहीं टिहरी डैम से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। समय से ही सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। वहीं हस्तिनापुर क्षेत्र में पहले से ही आ रही बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। ऐसे में यदि आज फिर से गंगा में पानी छोड़ा जाता है तो स्थिति और भयावह हो सकती है।हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम के समीप गंगा का कच्चा तटबंध टूटने से लगातार चार दिनों से पानी बाहर की और निकल रहा है, जिसने खादर क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील कर दिया है। लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।पिछले चार दिनों से हरिद्वार से गंगा का जलस्तर मात्र 50 से 70 हजार क्यूसेक के बीच चल रहा था। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार दोपहर 3 बजे हरिद्वार से 1 लाख 49 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। बिजनौर बैराज से अभी 1 लाख 31 हजार क्यूसेक चल रहा है।

एसडीआरएफ की टीम के साथ खादर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांव का दौरा कर रही है। टीम के साथ गांव में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करने के लिए एडीएम वित्त एवं राष्ट्र सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्ट्रीमर के सहारे गांव में जाकर संपर्क किया। लोगों को समय से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की वही जो लोग गांव में स्वस्थ सेवाओं से वंचित है, उन्हें गांव में स्वस्थ सेवा मुहैया कराई।

टिहरी डैम से अलर्ट: गंगा में छोड़ा जाएगा पानी

पिछले तीन दिनों लगातार गंगा का जलस्तर घट रहा था परंतु परिस्थितियां लगातार विपरीत बनी हुई थी रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी डैम से अलर्ट किया गया है। हथिनी कुंड बैराज से पंजाब हरियाणा और दिल्ली के हालत नाजुक हुए हैं वहीं अब टिहरी डैम का पानी ओवरफ्लो होने से गंगा में छोड़े जाने की तैयारी है। उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

वही हरिद्वार से भी गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई है जो पिछले 3 दिनों से 70 हजार क्यूसेक पर चल रहा था। वह रविवार दोपहर 12 बजे लाख 32 हज़ार क्यूसेक पर पहुंच गया है। वही बिजनौर बैराज 1 लाख 34 हजार क्यूसेक चल रहा है। टिहरी डैम के हालत को देखते हुए वही हरिद्वार के भीमगोडा बहरा से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हस्तिनापुर में भी शासन प्रशासन के अधिकारियों ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है वही अलर्ट पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts