बाढ़ के पानी में नहाने से किशोर की डूबने से मौत 

मेरठ। रविवार को ग्राम किशोरपुर निवासी किशोर बाढ़ के पानी में नहाते के दौरान डूब गया। जानकारी पाकर ग्रामीणों ने किशोर का शव पानी से निकाला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

किशोरपुर निवासी 17 वर्षीय शिवा पुत्र राजकुमार खेतों पर कार्य करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में नहाने लगा। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया। पैर फिसलने के कारण किशोर डूब गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने किशोर का शव रेस्क्यू कर खोज निकाला। जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।वही किशोर की अचानक मौत से परिजनाें में कोहराम मचा हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts