संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से

 केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने की घोषणा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।
बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts