क्रीड़ा भारती ने एशियन गेम्स में चयनित किरण बालियान को किया सम्मानित 

मेरठ। शनिवार को गढ़ रोड स्थित क्रीड़ा भारती के जिला कार्यालय पर एशियन गेम्स और वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयनित अंतरराष्ट्रीय एथलीट किरण बालियान और उनके कोच रोबिन सिंह को सम्मानित किया गया।

क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि गोला फेंक में एशियन गेम्स और वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयनित किरण बालियान ने हमारे जिले का नाम रोशन किया है। आशा जताई बड़ी स्पर्धाओं में किरण देश को स्वर्ण पदक दिलाएगी। उन्होंने आगामी ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किरण को शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष चौ. कल्याण सिंह ने कहा कि कोच रोबिन सिंह ने निजी तौर पर खिलाड़ियों की मदद की है। जिसके परिणाम भी सुखद आ रहे हैं। अश्वनी गुप्ता और चौ. कल्याण सिंह ने किरण बालियान, कोच रॉबिन सिंह को सम्मानित राशि के साथ स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर हौसला बढ़ाया। किरण बालियान के पिता सतीश बालियान ने क्रीड़ा भारती का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व हॉकी कोच सतीश पंडित ने किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के मंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष रामानंद, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराग पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts