युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
अजराडा के जंगल में मिला शव
शिनाख्त करने में जुटी थाना पुलिस
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा में रविवार की सुबह 11 बजे के आसपास युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। मृतक के शरीर में कई जगहों पर चाकुओं से गोदने के निशान थे। माना जा रहा है कि किसी ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच के साथ ही युवक की शिनाख्त में जुटी है।
रविवार की सुबह अजराडा के ग्रामीण सुखबीर खेत में खून से लथपथ एक शव को देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर को चाकुओं के कई निशान थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस लाश की शिनाख्त कर रही है। शरीर के गले, पेट सहित कई जगह चाकुओं से गोदने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की गहनता से छानबीन की । मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था मारने वाले से मृतक की हाथापाई भी हुई है।उसने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा, इस तरह की चोटों के निशान भी शरीर पर हैं। पुलिस शव की शिनाख्त कर जांच कर रही है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक अज्ञात शव मिला है। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में ले लिया है। शव पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान भी हैं।


No comments:
Post a Comment