द वर्ल्ड ऑफ पैरासाइट्स पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन

 मेरठ। सीसीएसयू के जूलॉजी विभाग में  रविवार को अनइन्वाइटेड गेस्ट : द वर्ल्ड ऑफ पैरासाइट्स" पर एक अतिथि व्याख्यान कराया गया। जिसमें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के वीसी प्रफेसर एच एस सिंह ने विश्व में विभिन्न प्रकार के परजीवी जातियों का वर्णन किया और परजीवी जातियों की शोध के महत्व को समझाया।
 उन्होंने बताया किस प्रकार चीन के बुहान शहर की लैब में बने एक सूक्ष्म वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी उसी प्रकार विश्व में परमाणु युद्ध से खतरनाक बायोलॉजिकल युद्ध होता जा रहा है। उन्होंने बताया विश्व के प्रत्येक जीवो में कम से कम एक परजीवी उपस्थित है पर जीवों की इतनी प्रजातियां होने के बावजूद हम सिर्फ कुछ ही की शोध कर पाए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में विद्यार्थियों  को बहुत कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी विद्यार्थी जीवन में किए गए संघर्षों को भी  विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस व्याख्यान में विभाग की प्रमुख प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. संजय कुमार भारद्वाज,प्रो. अशोक कुमार चौबे और डॉ. दुष्यंत चौहान ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts