एक भारत की परिकल्पना हो रही साकारः सीएम योगी

- मथुरा को दी 208 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मथुरा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर शनिवार को मथुरा पहुंचे। सीएम योगी ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मथुरा आने पर गौरव की अनुभूति होती है। एक नई ऊर्जा मिलती है। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे को लेकर कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री से ऐसा कोई नहीं था। जो मिलना न चाहे। ये प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का असर है। दुनिया भर में लाखों लोग उनके चाहने वाले हैं। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए जो योजना तैयार हुई हैं, उस पर काम शुरू हो गया है।
सीएम ने सांसद हेमा मालिनी को लेकर कहा कि अगर वह फिल्मों में ही काम कर रही होती तो क्या आम आदमी मिल पाता? लेकिन वह जनप्रतिनिधि बनीं, तो लोग मिल पा रहे हैं। जन प्रतिनिधि से संवाद जरूर करें।
मुख्यमंत्री योगी ने आज 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी रात में मथुरा में ही ठहरेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर निरीक्षण करने भी जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह बांके बिहारी जी का दर्शन करेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सीएम का काफिला पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचेगा। यहां वह 1 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह करीब 50 साधु-संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts