कांवड़ से पहले यात्रियों पर मार ,10 रुपए तक बढ़ा टोल टैक्स

 दिल्ली देहरादून हाईवे पर सफर महंगा: यात्रियों की जेब पर पड़ेगा एक्स्ट्रा बोझ

मेरठ। कांवड से पहले यात्रियों पर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा ने झटका दे दिया है। नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल रेट में 5 से 10 रुपए बढ़ाेत्तरी कर दी है। इसकी सीधी मार उन यात्रियों पर पडेगी जो कांवड लेने के लिए  बस व बडे वाहनों से हरिद्वार जल लेने के लिए जाएंगे। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी। जुलाई में ही कांवड यात्रा आरंभ हाे रही है। 

 सिवाया टौल मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि कंपनी ने एनएचएआई के निर्देश पर टोल की नई दर लागू कर दी हैं। यह दर एक जुलाई से लागू हो जायेगी। इस बार लोकल व कार-जीप की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। दूसरे व्हीकल पर भी बहुत कम टोल रेट बढ़ाया गया है। हर साल टोल रेट में होती है वृदिध, सिवाया टोल प्लाजा से रोजाना 35 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। वीकेंड पर गाड़ियों की संख्या और बढ़ जाती है। करीब 16हजार वाहन टोल बचाकर निकलते हैं।

 बतादें  एनएच 58 (दिल्ली-देहरादून ) पर सिवाया गांव के पास में वेर्स्टन यूपी टोल प्लाजा टोल वसूलता है। बस-ट्रक पर पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। यह पहली बार है जब एनएचएआई ने न्यूनतम टैक्स बढ़ाया है। हर बार किराये में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा किया जाता था। 1 जुलाई की रात 12 बजे से ये बढ़ी दरें लागू होंगी। इनके अनुसार टोल वसूला जाएगा। कंप्यूटर में यह रेट फीड कर दिए गए हैं।

वाहन - पुराना रेट - नए रेट

कार/जीप -110 - 110

बस/ ट्रक - 385 - 390

मल्टी एक्सल वाहन - 620 - 630

लोकल - 25 - 25

लोकल कमर्शियल कार- 55-55

लाइट कमर्शियल वाहन- 190-195

लोकल लाइट कमर्शियल वाहन- 95-95

लोकन बस ट्रक- 190-195

लोकल मल्टीएक्सल वाहन- 310-315

No comments:

Post a Comment

Popular Posts