दिव्यांग खेल को बढाना देने के लिए सितम्बर में आयोजित की जाएगी यूपी स्टेट ओपन प्रतियोगिता 

एथलेटिक्स , पावर लिफ्टिंग ओर सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे दिव्यांग खिलाड़ी 


 मेरठ। दिव्यांग खिलाडियों के खेलों को बढावा देने के लिए मेरठ में कार्यकारिणी की शनिवार को घोषण कर दी गयी। प्रद पैरा सपोट एसाेसिएशन के अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी ने घोषित की। जिसमें  एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता का बनाया गया है। सचिव पद पर पूर्व क्रीडाधिकारी सतीश शर्मा रखा गया है। संरक्षक भाजपा नेता  बिजेन्द्र अग्रवाल को बनाया गया है। 

 गढ रोड स्थित एक होटल में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी ने बताया कि दिव्यांग खिलाडियों को बढावा देने के लिए कार्यकारिणी बनायी गयी है। जिसका मकसद दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया सितंबर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मेरठ में प्रदेश स्तरीय पेरा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एथलेटिक्स , पावरलिफ्टिग एवं सिंगिंग  वॉलीबॉल   खेल का आयोजन किया जाएगा। 

 सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। जिसमें यूपी का रहने वाला खिलाडी चाहे किसी से खेल रहा है। वह भी प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। 

 एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पूना में समाप्त हुए खेलो में पेरा खिलाड़ियों ने 35 पदक जीते है। उम्मीद है एशियाई खेलों में इस बार सौ पदक भारतीय खिलाड़ी जीतेंगे। जिसमें से अधिकतर यूपी से होंगे।

 इस मौके पर पी के वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts