जाके राको साइंया मार सके न कोई

बाल बाल बची महिला की जान , सिर के पास से गुजरी जेसीबी 

मेरठ। जाके राको साइंया मार सके न कोई  वाली कहावत मेरठ में उस समय दिखाई दी। जब बाइक सिल्ट के कारण फिसल गयी। जिस पर सवार महिला जमीनपर गिर गयी। उसी समय सामने से जेसीबी आ रही थी। जेसीबी की पहिला महिला के सिर के पास से गुजर गयी। किसी तरह लोगों ने भाग कर महिला का उठाया। 

 मामला गणेशपुरी मेन खत्ता रोड पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा था। कूड़े के ढेर पर ही सिल्ट पड़ी थी। शुक्रवार दोपहर एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बाजार से घर की तरफ जा रही थी। महिला ने हरे रंग का सूट पहना हुआ था। महिला की उम्र लगभग 50 साल है। सामने से जेसीबी आ रही थी। जैसे ही जेसीबी बाइक के पास आई, साइड बचाने के चक्कर में लड़के ने बाइक को किनारे किया और बाइक स्लिप हो गई।बाइक स्लिप होते ही पीछे बैठी महिला बुरी तरह उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। 



गनीमत रही कि जेसीबी महिला के बीच लगभग 2 से 3 इंच का फासला रह गया।बाइक से गिरने और जेसीबी से टकराने के कारण महिला बुरी तरह घबरा गई। जेसीबी चालक ने फौरन जेसीबी रोकी। तभी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला और बाइक चला रहे उसके बेटे दोनों को सड़क से उठाया। जेसीबी चालक ने भी महिला को उठाया। महिला बुरी तरह घबराकर कांप रही थी। तभी महिला को पानी पिलाकर वहीं प्राथमिक उपचार दिया गया। बाइक से गिरने के कारण महिला को हल्की चोटें भी आई हैं। जिसको तुरंत इलाज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts