भाजपा के गढ़ में सपा ने मारी बाजी

अयोध्या के स्वर्गद्वार से सपा ने दर्ज की जीत

अयोध्या।

नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। इसी बीच अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां से दीपोत्सव का शुभारंभ करते हैं। वहीं सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली है।
आपको बता दें कि अयोध्या के स्वर्गद्वार वार्ड के नतीजे सामने आ गए है। वार्ड नंबर 55 यानी स्वर्गद्वार वार्ड में सपा ने बाजी मारी है। यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया शुक्ला को जीत मिली है।
सपा ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना
प्रिया की इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी की आईटी मीडिया सेल ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा ने अपने ट्वीट में कहा, “ अयोध्या के स्वर्गद्वार वॉर्ड से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला को जीत की बधाई ये वही अयोध्या है जहां योगी जी दीपोत्सव कराते हैं दीप तले सपा का झंडा लहराया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts