सपा को झटका, आजम के हाथ से निकली स्वार सीट
शफीक अहमद अंसारी ने दर्ज कराई जीतरामपुर। उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हो गया है।
आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है।
आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया।
आजम खां का घमंड टूटा: शफीक अहमद अंसारी
स्वार सीट पर जीत के बाद अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता है। आज आजम खां का घमंड टूटा है।


No comments:
Post a Comment