प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
13 मई को होगा किस्मत का फैसला जिले में कुल 50.01 प्रतिशत पड़े वोट
शहरी क्षेत्र में 45.68 प्रतिशत तो देहात में 77.94 प्रतिशत तक हुआ मतदान
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी , कैट विधायक, सपा मेयर प्रत्याशी और एमएलए अतुल प्रधान ने डाले वोटमतदान केन्द्रों पर लगी लंबी -लंबी कतारें , कई बूथों पर ईवीएम मशीन हुई खराब
मेरठ। मेरठ में निकाय चुनाव को दूसरा चरण समाप्त हो गये। गुरुवार को हुए मतदान में शाम छह बजे तक कुल 50.01 प्रतिशत मतदान हुआ । जब देहात में वोटिंग प्रतिशत कहीं अधिक रहा। अब 13 मई को चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा एसएसपी राेहित साजवाण ने फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान शांति पूर्वक होता दिखाई दिया। मतदान के दौरान बूथ नंबर 515 नगला ताशी, बूथ नंबर 614 नगला बट्टू, बूथ नंबर 29 मलियाना और बूथ नंबर 360 एनएएस कालेज में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।हिंदू बाहुल्य क्षेत्र फूल बाग कॉलोनी और सूरजकुंड पर जिला उद्योग केंद्र में मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचे शुरू हो गए हैं। तो वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लंबी लाइन सुबह ही लग गई है। बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
वही सुबह 11 बजे तक शहर में यह आंकडा शहरी क्षेत्र में बढकर 9.80 प्रतिशत हुआ तो देहात में यह आंकडा 16 प्रतिशत से बढकर 31.61 प्रतिशत जा पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक शहरी क्षेत्र में 39.42 प्रतिशत था तो देहात में यह प्रतिशत 45 से 57 प्रतिशत जा पहुंचा। शाम पांच बजे तक शहरी क्षेत्र में 41.62 प्रतिशत और देहात क्षेत्र में 58.83 प्रतिशत तक मतदान हुआ। शाम छह बजे तक शहरी क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में 45.68 प्रतिशत तो देहात में 77.94 प्रतिशत तक हुआ मतदान हुआ।
मतदान केन्द्रों पर निर्धारित दूरी पर राजनीतिक दलों ने अपने बस्ते लगाए हुए हैं। शहरभर में मतदान केंद्रों के साथ-साथ मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। सूरजकुंड पर संक्रमित अस्पताल स्थित रैन बसेरे में मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लाइन देखने को मिली।इसके अलावा बुढ़ाना गेट पर भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम के सरदार पटेल स्कूल में भी मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है।मतदान शुरू होने पर मेरठ में मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। कई जगह वर्क पर निकले मतदाता पहले मतदान करने के बाद पार्क पहुंचे और योगा व व्यायाम में जुट गए।

मेरठ में दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे आरंभ हो गया। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों समेत जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांसद राजेन्द्र अग्रलवा ने गुरू हर किशन पब्लिक स्कूल में पत्नी के साथ वोट डाला। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही मेयर के चुनाव मैदान में उतरी सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान ने अपने पति सरधना विधायक के साथ अपना वोट डाला।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा एसएसपी राेहित साजवाण ने फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान शांति पूर्वक होता दिखाई दिया। मतदान के दौरान बूथ नंबर 515 नगला ताशी, बूथ नंबर 614 नगला बट्टू, बूथ नंबर 29 मलियाना और बूथ नंबर 360 एनएएस कालेज में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।हिंदू बाहुल्य क्षेत्र फूल बाग कॉलोनी और सूरजकुंड पर जिला उद्योग केंद्र में मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचे शुरू हो गए हैं। तो वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लंबी लाइन सुबह ही लग गई है। बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
वही सुबह 11 बजे तक शहर में यह आंकडा शहरी क्षेत्र में बढकर 9.80 प्रतिशत हुआ तो देहात में यह आंकडा 16 प्रतिशत से बढकर 31.61 प्रतिशत जा पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक शहरी क्षेत्र में 39.42 प्रतिशत था तो देहात में यह प्रतिशत 45 से 57 प्रतिशत जा पहुंचा। शाम पांच बजे तक शहरी क्षेत्र में 41.62 प्रतिशत और देहात क्षेत्र में 58.83 प्रतिशत तक मतदान हुआ। शाम छह बजे तक शहरी क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में 45.68 प्रतिशत तो देहात में 77.94 प्रतिशत तक हुआ मतदान हुआ।
मतदान केन्द्रों पर निर्धारित दूरी पर राजनीतिक दलों ने अपने बस्ते लगाए हुए हैं। शहरभर में मतदान केंद्रों के साथ-साथ मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। सूरजकुंड पर संक्रमित अस्पताल स्थित रैन बसेरे में मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लाइन देखने को मिली।इसके अलावा बुढ़ाना गेट पर भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम के सरदार पटेल स्कूल में भी मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है।मतदान शुरू होने पर मेरठ में मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। कई जगह वर्क पर निकले मतदाता पहले मतदान करने के बाद पार्क पहुंचे और योगा व व्यायाम में जुट गए।
कहां पर कितने प्रतिशत वोट
मेरठ नगर निगम 45.68
सरधना 61.7
मवाना 57.53
करनावल 67.52
परीक्षितगढ 65.34
लावड 65.27
हस्तिनापुर 61.48
सिवाल खास 73.30
बहसूमा 68.52
खरखौदा 76.32
दौराला 65.82
फलावदा 67.25
किठौर 74.53
शाहजहानपुर 63.23
हर्रा 77.94
खिवाई 73.89

No comments:
Post a Comment