जिलाधिकारी ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

लोकतंत्र की पवित्र परंपरा में जिलाधिकारी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

मेरठ । जिलाधिकारी दीपक मीणा ने  गुरूवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान के दिन विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रो पर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पवित्र परंपरा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया।  



जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने आज एम जावेद एकेडमी ऑफ लर्निंग, फलाहे आम जूनियर हाईस्कूल, हरमिलाप इंटर कालेज प्रहलाद नगर, आर0ए0बी0 इंटरमीडिएट कालेज रशीद नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभापुर नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा अहिरान नगर क्षेत्र मेरठ खंड-2 सहित अन्य मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीडीओ शशांक चौधरी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी सदर ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts