चचेरी बहन से संबंध होने पर की थी कक्षा 10 के छात्र की हत्या

नाबालिग की हत्या में दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार 

शामली।  कक्षा 10 के छात्र की धारदार हथियारों से काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लडकों समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। एक हत्यारोपी की चचेरी बहन से मृतक के संबंध होने को लेकर ही उसने अपने दोस्तोें के साथ मिलकर छात्र की हत्या की।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में बुधवार की देर शाम को कक्षा 10 के छात्र गुरमीत की धारदार हथियारों से काटकर हत्या की गई थी। मृतक छात्र का शव गांव के बाहर ईख के खेत में चकरोड पर पडा मिला था। मृतक छात्र के परिजनों ने गांव के ही एक नाबालिग लडके दीक्षित पर उसे घर से बुलाकर ले जाने और अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने दीक्षित को हिरासत में लेकर पूतछात की तो उसने पूरी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी ने बताया कि मृतक छात्र के उसकी चचेरी बहन से संबंध थे जिसको लेकर वह क्षुब्ध था। इसी कारण से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र गुरमीत की हत्या कर दी थी।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts