निकाय चुनाव में 90 में से34 महिलांए पार्षद बनी
चुने गये आठ पार्षद निरक्षर जो आज तक स्कूल नहीं गए
मेरठ। शनिवार को शहर के जनता ने निगम की सरकार बना दी है। शहर की जनता ऐसे आठ पार्षद को चुना है। जिन्होनें आज तक स्कूल नहीं देखा है। अब सवाल उठता है। वह सदन में पहुंचकर जनता कीआवाज को कैसे उठा पाएंगे। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएंगा। ऐसा भी नहीं है। पार्षद बनने वालो में एक पीएचडी धारक है। एक दर्जन पोस्ट ग्रेजुएट है। 19 ग्रेजुएट तो 13 इंटर पास व दस हाई स्कूल पास है। जबकि 13मात्र आठवी पास है।
बता दें शनिवार को वोटों की गिनती के बाद शहर की जनता ने ने नगर निगम में कई ऐसे पार्षद चुने हैं जिनका शिक्षा से दूर तक रिश्ता नहीं है। 90 पार्षदों के सदन में कुल एक महिला पार्षद ऐसी है जो पीएचडी धारी है। जनता ने कई निरक्षरों पर भरोसा जताकर उन्हें सदन तक पहुंचा दिया। इसमें महिलाओं की संख्या काफी है।
अब नगर निगम के सदन में जीत कर पहुंचने वालों की बात करें तो 7 पार्षद 5वीं पास और 8 निरक्षर हैं। शहर की सरकार चलाने वाले ये पार्षद शिक्षा से कोसों दूर हैं। शहर की जनता ने इन्हें अपना नेता चुना है। अनपढ़ 8 पार्षदों में 7 महिलाएं हैं। 5 पार्षद 5वीं पास, 10 पार्षद 8वीं पास, 9 पार्षद कुल 10वीं पास हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त पार्षदों में भी महिलाएं आगे हैं। 90 पार्षदों में 12 ऐसे हैं जो परास्नातक किए हुए हैं। इसमें 8 महिलाएं हैं। इन आठ में दो मुस्लिम महिलाएं हैं। 1 महिला पीएचडी की हुई है।
यह बनी महिला पार्षद
नगर निगम के 90 वार्डो में से 34 वार्डों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। वार्ड 15 मुल्तान नगर से कविता राही, वार्ड 20 कसेरुखेड़ा से शालू यादव, वार्ड 32 सिविल लाइन से अनुराधा गुलाटी, वार्ड 35 हाफिजाबाद मेवला से पूनम गुप्ता, वार्ड 43 ब्रहमपुरी से सारिका शर्मा, फूलबाग कालोनी से रेखा, शास्त्रीनगर से शांता पुंडरी निवार्चित हुई हैं। मलियाना से तुलसावती, रेशमा सोनकर, विमला, गुंजन, अजंता कालोनी से अनुराधा, काजीपुर से बाला, शाहजहां कालोनी से रेशमा, जाकिर कालोनी से राहत जहां, श्यामनगर से रिहाना, रशीद नगर से नाजरीन, फिरोज नगर से ाकीला, तारापुरी से गुड्डी, करीम नगर से महसर, लखीपुरा से रोशन, श्यामनगर से शमीम, मकबरा डिग्गी से रुबीना, दीपिका शर्मा, शांता पुंडीर, सुनीता, सलमा मलिक, असगरी, निशा परवीन, सीमा, सुषमा और अमीना खान ने जीत दर्ज की है।


No comments:
Post a Comment