26 मई को होगा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम -डीएम 



मेरठ
। राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) की अधिसूचना के क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद मेरठ की नगर पालिका परिषदो एवं नगर पंचायतो के निर्वाचित अध्यक्षो एवं सदस्यो को शपथ ग्रहण कराने हेतु निम्न अधिकारियो को नामित किया गया है।

 26 मईको अपरान्हः 3.00 बजे नगर पालिका परिषद मवाना में उप जिलाधिकारी मवाना अखिलेश यादव, नगर पालिका परिषद सरधना में उप जिलाधिकारी सरधना सुश्री जागृति अवस्थी,  पूर्वान्हः 11.00 बजे नगर पंचायत परीक्षितगढ में उप जिलाधिकारी मवाना  अखिलेश यादव,  अपरान्ह 01.30 बजे नगर पंचायत बहसूमा में उप जिलाधिकारी मवाना  अखिलेश यादव, 26 मई 2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे नगर पंचायत हर्रा में उप जिलाधिकारी सरधना सुश्री जागृति अवस्थी,  अपरान्हः 01.00 बजे नगर पंचायत खिवाई में उप जिलाधिकारी सरधना सुश्री जागृति अवस्थी,पूर्वान्ह 11.00 बजे नगर पंचायत खरखौदा में उप जिलाधिकारी सदर ओजस्वी राज,अपरान्हः 02.00 बजे नगर पंचायत सिवालखास में  उप जिलाधिकारी सदर  ओजस्वी राज,  पूर्वान्हः 11.00 बजे नगर पंचायत लावड में अपर नगर मजिस्ट्रेट (सदर) सुश्री संगीता,  अपरान्हः 02.00 बजे नगर पंचायत दौराला में अपर नगर मजिस्ट्रेट (सदर) सुश्री संगीता,  पूर्वान्हः 11.00 बजे नगर पंचायत किठौर में अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) नवनीत गोयल,  अपरान्हः 02.00 बजे नगर पंचायत शाहजहांपुर में अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ)नवनीत गोयल,  पूर्वान्हः 11.00 बजे नगर पंचायत फलावदा में अपर नगर मजिस्ट्रेट (सिविल लाईन) संजय कुमार, अपरान्हः 02.00 बजे नगर पंचायत हस्तिनापुर में अपर नगर मजिस्ट्रेट (सिविल लाईन) संजय कुमार तथा  पूर्वान्हः 11.00 बजे नगर पंचायत करनावल में अपर नगर मजिस्ट्रेट (ब्रहमपुरी) श्री पंकज प्रकाश राठौर करेंगे। 

उन्होने बताया कि उपरोक्त अधिकारी अपनी आवंटित निकाय से संबंधित अध्यक्ष व सदस्यो को उक्त कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर राज्य निष्ठा और पद की शपथ/प्रतिज्ञान कराने तथा उस पर निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्य के हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts