संचारी रोगों से बचाव करेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : नरेंद्र कश्यप

राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने किया एक माह के अभियान का शुभारंभ

संयुक्त जिला चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली

 

गाजियाबाद, 01 अप्रैल, 2023। पूरे प्रदेश के साथ शनिवार को जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। अभियान का शुभारम्भ शनिवार को संजयनगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय से सदस्य विधान परिषद एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागउप्र सरकार नरेंद्र कश्यप ने किया । राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को संचारी रोग की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई थी। इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा - संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य है कि आगामी महीनों में संक्रमित बीमारियों से बचाव किया जा सके। मच्छर जनित बीमारियों से दूर रहा जा सकेइसके लिए फॉगिंग व छिड़काव कराया जाएगा। सफाई अभियान से लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे ताकि रोगों से बचा जा सके। विभिन्न विभागों के समन्वय से इस अभियान को शुरू किया गया है ताकि कहीं कोई कमी न रह सके।

 जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा - एक महीने तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगाजिसमें 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया - इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर अभियान चलाएंगी व  बुखार से पीड़ित मरीजों की तलाश कर उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराने का काम करेंगी। साथ ही लोगों को सीजनल बीमारियों से भी अवगत कराया जाएगा। राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यपजिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण संयुक्त अस्पताल से लेकर एएलटी सेन्टर तक रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर सौरभ जयसवाल प्रतिनिधि राज्य मंत्रीडीएसओ डॉ. आरके सिंहडीटीओ डॉ. डीएम सक्सेनासंयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पाण्डेयडीएमओ डॉ. जीके मिश्रासमाजसेवी वीके अग्रवालसाथी फाउंडेशन से काजल छिब्बरसंजय यादवनागेन्द्र सिंहअशोक चांदीवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts