सीमा प्रधान बनी मेरठ में सपा की मेयर प्रत्याशी
देर रात समाजवादी पार्टी ने मेरठ सहित जारी की 8 नामों की लिस्ट
मेरठ।समाजवादी पार्टी ने मेरठ में सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। देर रात समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी है। सीमा प्रधान को सपा ने मेरठ में मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। सीमा प्रधान मेरठ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं। सपा ने देर रात मेयर पद पर 8 लोगों के नाम की लिस्ट जारी की है। इसमें मेरठ से सीमा प्रधान का नाम है।
लखनऊ से वंदना मिश्रा, गोरखपुर से काजल निषाद, इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा और अयोध्या से आलोक पांडेय का नाम शामिल है।
सीमा प्रधान के पति सपा विधायक अतुल ने बुधवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल से एक टीवी चैनल पर चली खबर को शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि मेरठ नगर निगम पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। सपा की ओर से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को टिकट दिया जाएगा।सपा से मेयर का टिकट लेने के लिए पिछले 3 दिन से विधायकों का लखनऊ में डेरा डला हुआ था। मेरठ से सपा जिलाध्यक्ष सहित शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अयूब अंसारी सहित अन्य नेता लखनऊ में डेरा डाल रखे थे। पता नहीं कब किसकी किस्मत खुल जाए।
आप के बाद सपा ने उतारी महिला प्रत्याशी
मेरठ में इस बार मेयर की सीट ओबीसी पर आरक्षित हुई है। लेकिन अभी तक सपा और आप दो दलों ने अपने मेयर प्रत्याशियों का ऐलान किया हैं। दोनों ने ही महिलाओं को मैदान में उतारा है। आप ने बुधवार को मेरठ से समाजसेवी ऋचा सिंह को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। ऋचा सिंह का इस चुनाव से राजनीति में आगाज है। वहीं सपा ने बुधवार रात सीमा प्रधान के नाम पर मेयर प्रत्याशी की मोहर लगा दी है। सीमा इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजनीति की पुरानी खिलाड़ी है।
सीमा प्रधान मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। सीमा ने सिर्फ 2 मतों से जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। सीमा वार्ड-2 से जिला पंचायत सदस्य और सपा अध्यक्ष थी। उस समय सीमा के पति विधायक अतुल प्रधान समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष थे। सीमा प्रधान ने बीजेपी प्रत्याशी कुलविंदर को 2 मतों से मात दी थी। मतदान के दौरान कुल 34 वोट पड़े थे, जिसमें से सीमा प्रधान के खाते में 18 और कुलविंदर को 16 वोट मिले थे। सीमा को जिताने में उस वक्त कैबिनेट मंत्री वर्तमान में किठौर विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और साहेब आलम की निर्णायक वोट थी। नवाजिश जो इस वक्त जेल में है।
11 जनवरी 2016 को सीमा प्रधान ने मेरठ में जिला पंचायत का चुनाव जीता। उस वक्त यूपी में अखिलेश यादव सपा सरकार थी। लेकिन 2017 में यूपी में भाजपा की योगी सरकार आई। सरकार बदलते ही सीमा प्रधान की जिला पंचायत में मुश्किलें बढ़ने लगी। 2017 में सीमा प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से अविश्वास प्रस्ताव बैठक से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। योगी सरकार होने के कारण सीमा प्रधान के खिलाफ 30 सदस्य लामबंद हुए। खेमेबंदी की गई। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया था। इसके बाद सीमा को इस्तीफा देना पड़ा। महज 15 महीने 7 दिन सीमा जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।


No comments:
Post a Comment