समाज में कारगर सिद्ध हुई है लोक अदालत एवं मध्यस्थता

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन
मेरठ।
 कालेज ऑफ लॉ आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक जागरूकता अभियान के तहत ‘इनोवेशन आइडिया फॉर ए.डी.आर. मैकेनिज्म विद स्पेशल रेफरेंस टू मेडिएशन’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ विनोद शर्मा एवं उनके पैनल के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। पैनल अधिवक्ताओं में बलराज सिंह, पूनम ढिल्लन, एवं ममता तिवारी जी शामिल रही।
विनोद शर्मा ने छात्रों को अवगत कराया कि समाज में लोक अदालत एवं मध्यस्थता किस स्तर तक कारगर सिद्ध हुई है। विधि के छात्रों ने विनोद शर्मा एवं उनके पैनल के अधिवक्ताओं से ज्यूडिशरी की तैयारी कैसे करें को लेकर जानकारी हासिल की। अन्य छात्रों ने भी अपने विचार रखे एवं प्रश्न पूछे। कॉलेज ऑफ लॉ के डीन अनिरूद्ध राम ने इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए इसकी सफल महत्ता पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. एहतशामुद्दीन अंसारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी का आभार ज्ञापन करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मिथिलेश कुमार यादव ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कॉलेज ऑफ लॉ के सभी प्रवक्ताओं डॉ. अमितेश आनंद, डॉ. आशुतेश आनंद, डॉ. प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सारिका उज्जवल, प्रतिभा मलिक, रजनीश वत्स, जुनैद अंसारी, शाइस्ता कहकशा, कमलेश रिषि अभिषेक कुमार सिंह, शशि शेखर सिंह चौहान एवं अंजूम इत्यादि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts