राष्ट्र की उन्नति में मीडिया की भूमिका अहम

-ग्लोब मीडिया के समारोह में 50 हस्तियों का सम्मान
-योगी जगशरण ‘सुलभ’ की पुस्तक का विमोचन
मेरठ। वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डा. किरण सिंह ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में मीडिया की अहम भूमिका है। लोकतंत्र के चार मुख्य स्तंभ हैं, जिनमें से मीडिया भी एक है। अन्य तीनों स्तंभ अपना कार्य सही तरीके से करते रहें, इसके लिए मीडिया का निष्पक्ष और सक्रिय होना बहुत जरूरी है।
  डा. किरण सिंह रविवार को ग्लोब मीडिया की 12वीं वर्षगांठ एवं कवि योगी जगशरण ‘सुलभ’ की पुस्तक ‘काव्य संग्रह शब्द सुधा’ के विमोचन के मौके पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में बोल रहे थे। संगोष्ठी का विषय ‘राष्ट्र की उन्नति में मीडिया की भूमिका’ रखा गया था। एल ब्लाक शास्त्रीनगर में स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज के सेठ दयानंद गुप्ता सभागार में आयोजित इस समारोह में खेल, साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा आदि क्षेत्रों से जुड़ी करीब 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने योगी जगशरण ‘सुलभ’ की पुस्तक ‘काव्य संग्रह शब्द सुधा’ का विमोचन किया। योगी जगशरण ‘सुलभ’ ने सरस्वती वंदना के बाद पुस्तक की दो श्रेष्ठ रचनाएं पढ़ीं। मुख्य अतिथि डा. किरण सिंह ने संगोष्ठी के विषय पर तो विस्तार से प्रकाश डाला ही, पुस्तक ‘काव्य संग्रह शब्द सुधा’ के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. मृदुला शर्मा ने कहा कि सर्वोच्च राज्य अध्यापक पुरस्कार मुझे नहीं मेरे विद्यालय के पूरे स्टाफ और सभी शुभचिंतकों को मिला है। इसमें कहीं न कहीं इन सभी की मेहनत शामिल है। उन्होंने वर्षगांठ पर ग्लोब मीडिया समूह और पुस्तक के विमोचन पर योगी जगशरण सुलभ को बधाई दी। सभी का आभार व्यक्त किया।

स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड टेलीविजन स्टडीज आईआईएमटी विवि, मेरठ के डीन वरिष्ठ पत्रकार डा.रवींद्र प्रताप राणा ने कहा कि मैं ग्लोब मीडिया समूह के पिछले बारह वर्षों का साक्षी हूं। मुझे पता है कि कितनी मेहनत के बाद यह मीडिया समूह यहां तक पहुंचा है। आज ग्लोब मीडिया दैनिक और साप्ताहिक समाचार पत्र ग्रीन इंडिया के अलावा महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका अलबेली सबकी सहेली और साप्ताहिक ग्रीन इंडिया फोकस के अलावा कई अन्य पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन भी कर रहा है। विज्ञापन एजेंसी के साथ-साथ मीडिया जगत से जुड़े कई अन्य कार्य भी बखूबी कर रहा है। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार भड़ाना, रामसहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.सुखनंदन त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय नंदन शर्मा, शिक्षाविद् सत्यव्रत शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचंद उपाध्याय, कर्नल ओमकार शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। इन सभी ने 12वीं वर्षगांठ पर ग्लोब मीडिया समूह, पुस्तक के विमाचन पर योगी जगशरण सुलभ और सर्वोच्च राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर प्रधानाचार्या डा. मृदुला शर्मा को बधाई दी। वरिष्ठ कवि जगतवीर जगन्नाथ, धर्मपाल सिंह आर्य एवं कमलेश चंद शर्मा ने काव्यपाठ भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डा. मृदुला शर्मा ने और संचालन जनहित इंटर कालेज श्यामपुर जट्ट के प्रधानाचार्य डा. जितेंद्र कुमार त्यागी और प्रवक्ता कमलेश चंद शर्मा ने किया। इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत योगी जगशरण ‘सुलभ’, नरेश उपाध्याय, योगी रविंद्र कुमार, योगी राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार उर्फ नीटू गांवड़ी, वीडी स्वामी ने किया।

           इन हस्तियों का हुआ सम्मान
सर्वोच्च राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डा. मृदुला शर्मा, वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डा. किरण सिंह, योगी जगशरण ‘सुलभ’, डा. रवींद्र प्रताप राणा, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती नीरज अग्रवाल, वकुल अग्रवाल, प्रधानाचार्य डा. जितेंद्र कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य डा. सुखनंदन त्यागी, कर्नल ओमकार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुनील कुमार भड़ाना, वरिष्ठ समाजसेवी अजय नंदन शर्मा, शिक्षाविद् सत्यव्रत शर्मा, जगतवीर सिंह जगन्नाथ, वरिष्ठ कवयित्री डा. शुभम त्यागी, शिक्षक कमलेश चंद शर्मा, धर्मपाल सिंह आर्य, श्रीमती यतिका पुंडीर (राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त), वरिष्ठ पत्रकार योगेश चौहान, ज्योतिषचार्या डा. शिवानी प्रधान, शिक्षिका अनुपम निधि, वंदना सिंह, अतुल भारद्वाज, कु.इशिका शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग टीम में चयनित खिलाड़ी, अभा योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के पउप्र अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, प्रभारी नकुल उपाध्याय, केपी सिंह, जगमाल सिंह उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, पुरषोत्तम उपाध्याय, डा. किरण शर्मा, कालीचरण उपाध्याय, राजपाल सिंह, अरुण कुमार, रवींद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद उपाध्याय, दिनेश चंद, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, सूर्यांश त्यागी, भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, वीडी स्वामी, आनंद कुमार सैनी, प्रदीप कुमार उर्फ नीटू गांवड़ी, चंद्रभान उपाध्याय, प्रशांत कौशिक, राकेश शर्मा, योगी बिजेंद्र कुमार, पल्लवी शर्मा आदि।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts