सीडीओ ने अंतर विभागीय बैठक में की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा

हापुड़ 17 अप्रैल, 2023 मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर विभागीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीडीओ ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएप्रशिक्षण पूर्ण कर लिए जाएं और हॉटस्पॉट को चिन्हित करके साफ सफाई के साथ ही फॉगिंग एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।

उन्होंने बताया - दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाना हैजिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकासपंचायती राजपशुपालनबाल विकासशिक्षा चिकित्सादिव्यांगजन सशक्तीकरणकृषि एवं सिंचाई सूचना विभाग और उद्यान विभाग रोग नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बुखार के रोगियों की तलाश की जाएगी तथा नगर व क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था होगी। 

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने नगर पालिका/नगर पंचायत और पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई रखी जाए ताकि कहीं भी जलभराव के कारण मच्छरजनित परिस्थितियां उत्पन्न न होने पाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित गतिविधियों को समय से संपादित करें। सीडीओ ने निर्देश दिये कि नालियों की सफाईजल-जमाव हटाते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालयों में जागरूकता के कार्यक्रम कराये जाएं और ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी बैठक कर ब्लॉकवार योजना बनाएं l  

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया - दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीजोंइंफ्लुएंजा लाइक इलनेस के रोगियोंक्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। बैठक में जिला विकास अधिकारीसमस्त खंड विकास अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषदजिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमारबेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं एमओआईसी उपस्थित रहे।

----

संचारी रोगों से बचाव के लिए बरतें सावधानी :

पूरी बांह के कपड़े पहनेंमच्छररोधी क्रीम लगाएंक्वायल या रेपलेंट का उपयोग करेंरात में मच्छरदानी लगाकर सोएं।

घर के दरवाजों और खिड़कियों पर जाली का प्रयोग करें।

घर और उसके आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू का मच्छर साफ ठहरे पानी में पनपता हैजैसे कूलरपानी की टंकीपक्षियों व पशुओं के पीने के पानी के बर्तन,फ्रिज की ट्रेफूलदाननारियल का खोलटूटे हुए बर्तनटायरडिस्पोजेबल बर्तनगिलास आदि। इसलिए इन जगहों पर पानी नियमित रूप से बदलते रहें। यदि पानी इकट्ठा है तो वहाँ पर जला हुआ मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डाल दें।

पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों को ढककर रखेंप्रत्येक सप्ताह कूलर को खाली करके अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही उपयोग में लाएं।

बुखार आने पर खुद से कोई इलाज न करें। निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts